Asian Games 2026 : मनु भाकर और तूर भारत के ध्वजवाहक होंगे

ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और दो बार के एशियाई स्वर्ण विजेता शॉटपुटर तेजिंदरपाल सिंह तूर को नागोया में होने वाले उद्घाटन समारोह के लिए संयुक्त रूप से भारत का ध्वजवाहक चुना गया
Asian Shooting Championship
मनु भाकर
Published on

नागोया : दो ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और शॉटपुट में गत चैंपियन तेजिंदरपाल सिंह तूर को शुक्रवार को एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह के लिये भारत का ध्वजवाहक चुना गया। समारोह शनिवार को होना है। भारत के अभियान प्रमुख सहदेव यादव ने कहा, ‘मनु भाकर एक ध्वजवाहक होंगी।’ बाद में भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने पुष्टि की कि तूर दूसरे ध्वजवाहक होंगे। भारत ने पेरिस ओलंपिक 2024 में दो पदक जीते और वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली खिलाड़ी बन गई थी। तूर ने पिछले दो एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in