नये कोच के लिये आवेदन प्रक्रिया शुरू

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने खराब फॉर्म से जूझ रही पुरुष टीम के नये मुख्य कोच की तलाश शुरू कर दी है
नये कोच के लिये आवेदन प्रक्रिया शुरू
Published on: 

नयी दिल्ली : अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने खराब फॉर्म से जूझ रही पुरुष टीम के नये मुख्य कोच की तलाश शुरू कर दी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 जुलाई है। स्पेन के मानोलो मारकेज के जाने के बाद नये कोच की तलाश शुरू की गई। मारकेज ने एआईएफएफ के साथ आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।

वह पिछले साल ही टीम से जुड़े थे। एआईएफएफ ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, ‘सीनियर पुरुष राष्ट्रीय टीम का नया मुख्य कोच एआईएफएफ महासचिव को रिपोर्ट करेगी और सभी मैचों और टूर्नामेंटों में टीम के प्रदर्शन के लिये जवाबदेह होगा।’ इसमें कहा गया, ‘मुख्य कोच राष्ट्रीय टीम विभाग, राष्ट्रीय टीम निदेशक और तकनीकी निदेशक के साथ मिलकर काम करेगा।’

इसके लिये युवा और सीनियर स्तर पर दस से 15 साल कोचिंग का अनुभव जरूरी है। लचीले, कुशल और संसाधन संपन्न होने की सामान्य आवश्यकताओं के अलावा एआईएफएफ यह भी चाहता है कि अगले कोच को संबंधों के प्रबंधन में अच्छा अनुभव हो, जरूरतों को समझने, सांस्कृतिक संवेदनशीलता और मीडिया और प्रायोजकों सहित एआईएफएफ भागीदारों के साथ काम करने का अनुभव हो।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in