फ्लाइट में सो रहे थे Captain Cool , एयर होस्टेस को आ गया …

फ्लाइट में सो रहे थे Captain Cool , एयर होस्टेस को आ गया …
Published on

नई दिल्ली : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के फैंस दुनिया भर में फैले हुए हैं। धोनी को बाहर देखते ही फैंस उनके हर मूवमेंट की खबर रखते हैं। इतना ही नहीं, फ्लाइट में भी उनकी कई वीडियोज वायरल होती हैं। वहीं, अब धोनी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसे लेकर चारों तरफ बवाल मच चुका है। फैंस इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देते नजर आ रहे हैं। धोनी इस वीडियो में फ्लाइट में सोते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर फैंस का गुस्सा एयर होस्टेज पर निकल रहा है।

एयर होस्टेज ने बना लिया वीडियो

बता दें, माही फ्लाइट में सो रहे थे, इतने में एयर होस्टेज ने उनका वीडियो चुपके से बना लिया। धोनी के पास उनकी पत्नी साक्षी भी बैठी दिख रही हैं। एयर होस्टेस की इस हरकर पर फैंस भड़क चुके हैं, जिनका मानना है कि उसने पूर्व कप्तान की प्राइवेसी का उल्लंघन किया है। एक फैन ने इंडिगो एयरलाइंस से इस एयर होस्टेस को निकालने का भी अनुरोध किया है। एक फैन ने इस पर महिला आयोग तक को समेट लिया है। उसने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'आपको प्राइवेसी का सम्मान करना होगा। इस एयर होस्टेस का वीडियो किसी ने बना लिया होता तो ह्यूमन राइट, महिला आयोग, और यूएन तक बात पहुंच जाती।' इसके अलावा कुछ लोग धोनी के इस क्यूट वीडियो को पसंद भी कर रहे हैं।

इससे पहले भी फ्लाइट में कई वीडियो वायरल

धोनी के अक्सर फ्लाइट के वीडियो वायरल होते नजर आते हैं। फ्लाइट में धोनी की कई क्रियाओं को रिकॉर्ड किया गया है।जैसे कभी माही किताबें पढ़ते नजर आते तो कभी फोन में कैंडी क्रश खेलते। हाल ही में माही का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था, जिसे एयर होस्टेस द्वारा रिकॉर्ड किया गया था। उस वीडियो में धोनी कैंडी क्रश गेम खेलते दिखे थे। एयर होस्टेस के द्वारा माही को चॉकलेट और ट्रे में कई चीजें ऑफर की गईं थी। भारतीय फैंस पर धोनी को मैदान में देखने का बुखार अक्सर चढ़ा रहता है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण आईपीएल 2023 साबित हुआ, धोनी ने जिस भी मैदान में एंट्री मारी वह स्टेडियम धोनी-धोनी के नारों से गूंज उठा। इस सीजन माही ने अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवी बार खिताबी जीत दिलाई थी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in