एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 22 देश लेंगे भाग

ओडिशा पहली पर एशियाई स्तर की टेबल टेनिस चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।
एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में 22 देश लेंगे भाग
Published on: 

नयी दिल्ली : यूएई के हटने के बाद 22 देशों ने भुवनेश्वर में होने वाली 28वीं आईटीटीएफ-एटीटीयू एशियाई टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप में भाग लेने की पुष्टि की है। आयोजकों ने इस जानकारी को साझा करते हुए 500 से ज्यादा प्रतिभागियों के इसमें भाग लेने की उम्मीद जताई। ओडिशा पहली पर एशियाई स्तर की टेबल टेनिस चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।

प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 15 अक्टूबर तक कलिंगा स्टेडियम में होगा। ओडिशा राज्य टेबल टेनिस संघ 500 से अधिक प्रतिभागियों का स्वागत करेगा जिनमें 450 खिलाड़ी और सहयोगी कर्मचारी के साथ 70 से 80 की संख्या में एशियाई टेबल टेनिस संघ के अधिकारी शामिल होंगे।

यह चैंपियनशिप 16 वर्षों के बाद भारत में आयोजित हो रही है जिसमें एशिया के शीर्ष खिलाड़ी अपना दबदबा बनाने की कोशिश करेंगे। चीन, जापान और कोरिया की मजबूत टीमें पुरुष और महिला दोनों वर्गों में 10-10 सदस्यीय टीमें उतारेंगी, जिनके साथ बड़ी संख्या में सहयोगी टीमें भी होंगी। इस आयोजन को लंदन में 2026 में होने वाली विश्व टीम चैंपियनशिप की महत्वपूर्ण तैयारी के रूप में देखा जा रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in