सरकारी प्राथमिक स्कूलों की समस्याओं को लेकर ABRSM ने सौंपा 24 सूत्री ज्ञापन

सरकारी प्राथमिक स्कूलों की समस्याओं को लेकर ABRSM ने सौंपा 24 सूत्री ज्ञापन
Published on: 

कालिम्पोंग: ऑल इंडिया नेशनल फेडरेशन ऑफ स्कूल एजुकेशन (ABRSM) के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को कलिम्पोंग जिला प्राथमिक स्कूल परिषद के चेयरमैन और जिला स्कूल निरीक्षक (DI) से मुलाकात कर जिले के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान समस्याओं के समाधान और प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए 24 सूत्री ज्ञापन सौंपा गया।

ABRSM के कालिम्पोंग जिला अध्यक्ष राज बहादुर राय ने नवनियुक्त बोर्ड चेयरमैन परशुराम शर्मा और नवनियुक्त जिला स्कूल निरीक्षक अपर्णा मंडल को ज्ञापन सौंपा। इसमें जिले के विभिन्न सरकारी प्राथमिक विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं को उठाने के साथ उनके समाधान के लिए सुझाव और सिफारिशें भी शामिल की गई हैं।

इस अवसर पर डीआई कार्यालय के एआई बालियस एथन सुब्बा, कालिम्पोंग नगरपालिका क्षेत्र की एआई अंकिला भूटिया, जनरल सर्किल की एआई छेरिंग डिकी भूटिया, एसआई लक्ष्मण दास, कालिम्पोंग इंटेंसिव क्षेत्र के एसआई अभिजीत शाह और गोरुबथान सर्किल के एसआई योगेन तामांग उपस्थित थे।

वहीं, ABRSM की ओर से संयुक्त सचिव कमल कटुवाल, कार्यकारी सदस्य दीपेश घटानी, जुनिका छेत्री, रोमा छेत्री और शरण तमांग सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल हुए। जिला अध्यक्ष राज बहादुर राय ने उम्मीद जताई कि बैठक में उठाए गए मुद्दों और 24 सूत्री ज्ञापन में शामिल सुझावों पर संबंधित अधिकारी जल्द विचार कर आवश्यक कदम उठाएंगे।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News