

कालिम्पोंग: सप्तश्री ज्ञानपीठ में गुरुवार को शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों की उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ संविधान दिवस मनाया गया। स्कूल के निदेशक तपन कुमार प्रधान के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या स्मृता प्रधान ने भारतीय संविधान, उसके मूल्यों तथा नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, समानता, न्याय और राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
वहीं, स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. भुवन पी. खनाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता और जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना है।