नेपाली साहित्य अध्ययन समिति ने महाकवि लक्ष्मी प्रसाद देवकोटा की जयंती मनाई

नेपाली साहित्य अध्ययन समिति ने महाकवि लक्ष्मी प्रसाद देवकोटा की जयंती मनाई
Published on: 

कालिम्पोंग: नेपाली साहित्य के महान कवि एवं साहित्यकार महाकवि लक्ष्मी प्रसाद देवकोटा की जयंती नेपाली साहित्य अध्ययन समिति, कालिम्पोंग की ओर से श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। थाना डांडा में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के कई साहित्यकार, कवि, लेखक और साहित्य प्रेमी शामिल हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने नेपाली भाषा और साहित्य के विकास में महाकवि देवकोटा के अतुलनीय योगदान को याद किया। कविता, निबंध, महाकाव्य और नाटक के माध्यम से उन्होंने नेपाली साहित्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनकी रचनाओं में मानवीय संवेदना, प्रकृति, प्रेम और जीवन दर्शन की झलक मिलती है। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष जोग चामलिंग, महासचिव बलभद्र शर्मा, डॉ. हरका बहादुर छेत्री, डॉ. भुवन पी. खनाल, नवीन पौड्याल समेत कई साहित्यिक हस्तियां उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन कवि नीमा स्यांगडेन ने किया। वक्ताओं ने नई पीढ़ी तक देवकोटा के साहित्यिक आदर्शों और विचारों को पहुंचाने पर जोर दिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News