

मिरिक : राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला ने आज दार्जिलिंग में बिद्यार्थीओ युवाओं, शिक्षाविदों और अलग-अलग संस्कृतिक और सामुदायिक समुह के प्रतिनिधियों के साथ संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय संविधान, देश के गणतान्त्रिक मूल्यों और नागरिकों की जिम्मेदारियों पर सार्थक चर्चा की। कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों के लोग शामिल हुए, जिससे दार्जिलिंग की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता और एकता की भावना झलकी। कार्यक्रम में अलग-अलग कॉलेजों और बिश्वबिद्धालय के प्रोफेसर्स, स्टूडेंट्स और युवाओं ने हिस्सा लिया। अपने भाषण में, राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला ने संविधान दिवस के महत्व और भारतीय संविधान की मूल भावना को समझाया और कहा कि न्याय, स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे के मूल्य देश की गणतान्त्रिक यात्रा का आधार हैं। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दार्जिलिंग के दो पुत्र संविधान सभा के सदस्य डंबर सिंह गुरुंग और अरि बहादुर गुरुंग को भी याद किया, जिन्होंने संविधान बनाने में योगदान दिया था, साथ ही डॉ. योगेश खाती और डॉ. पदम नेपाल को भी याद किया, जिन्होंने भारत के संविधान के आधिकारिक नेपाली अनुवाद में योगदान दिया है।
(फोटो -२ दार्जिलिङ में संविधान दिवस पालन करते हुए राज्यसभा सांसद हर्षबर्धन श्रृंगला)