राज्यभर के स्कूलों को ‘श्यामा प्रसाद पखवाड़ा’ मनाने का निर्देश

चर्चा, निबंध, वाद-विवाद और भाषण पाठ जैसी गतिविधियां होंगी आयोजित 23 जून से अगले 15 दिनों यानी 6 जुलाई तक चलेगा कार्यक्रम
राज्यभर के स्कूलों को ‘श्यामा प्रसाद पखवाड़ा’ मनाने का निर्देश
Published on

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती को मनाने के लिए राज्य भर के सभी स्कूलों में खास कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ऐसा साेमवार काे विकास भवन की ओर से निर्देश जारी कर बताया गया है। इसमें निर्देश दिया गया है कि 23 जून यानी मंगलवार से राज्य भर के स्कूलों में अगले 15 दिनों तक यानी 6 जुलाई तक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को समर्पित 'श्यामा प्रसाद पखवाड़ा' मनाया जाएगा।

विकास भवन सूत्रों के अनुसार, सोमवार को सभी जिला स्कूल निरीक्षकों को यह आदेश जारी किया गया था और स्कूलों तक यह निर्देश पहुंचना शुरू हो गया है। अगले 15 दिनों के लिए कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है, जिनमें चर्चा बैठकें, निबंध प्रतियोगिताएं, वाद-विवाद, श्यामा प्रसाद की रचनाओं व भाषणों का पाठ और उनके योगदान पर चर्चा शामिल है। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि न्यूनतम 3 से 4 कार्यक्रम करना अनिवार्य है।

इसका उद्देश्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी की विरासत को फिर से जीवित करना है, जो लोगों की यादों से धुंधली हो गई थी। नाेटिफिकेशन के अनुसार स्कूल में आयोजित कार्यक्रमों पर एक रिपोर्ट फोटो के साथ संलग्न करके शिक्षा विभाग को भेजनी होगी। बता दें कि सोमवार को राज्य का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री स्वपन दास गुप्ता ने घोषणा की कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाने के लिए 6 जुलाई को सरकारी छुट्टी घोषित की गई है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in