पाठ्यपुस्तकों में ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ को शामिल करने पर विचार

पाठ्यपुस्तकों में ‘पश्चिम बंगाल दिवस’ को शामिल करने पर विचार
Published on: 

प्रगति, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य में भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद इस बार सभी जगहों पर 'पश्चिम बंगाल दिवस' धूमधाम से मनाया गया। अब यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या 'पश्चिम बंगाल दिवस' को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। इसपर स्कूल शिक्षा मंत्री दीपक बर्मन ने कहा कि इस मामले को लेकर कई प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन पाठ्यपुस्तकों में 'पश्चिम बंगाल दिवस' को शामिल करने का कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। इसके लिए खास कमेटियां और विशेषज्ञों के पैनल बनाए जाते हैं, उनकी सिफारिशों के आधार पर पाठ्यक्रम का मसौदा तैयार किया जाता है। इसलिए, हम इस बात पर विचार करेंगे कि पाठ्यक्रम को मौजूदा समय के हिसाब से कैसे प्रासंगिक बनाया जाए।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in