गर्भावस्था - कुछ जरूरी बातें

देखरेख
गर्भावस्था - कुछ जरूरी बातें
गर्भावस्था - कुछ जरूरी बातेंगर्भावस्था - कुछ जरूरी बातें
Published on

जब औरत के मां बनने की बारी आती है, उसके मन के आंगन में दुनिया की सारी

बहारें मानों एक साथ चली आती हैं। वह आनन्द से झूम उठती है, एक नए ढर्रे की

जिन्दगी के लिए आतुर हो उठती है लेकिन शनैः शनैः उसे ढेर सारी चिन्ताएं व

जिज्ञासाएं घेरने लगती हैं। वह यह समझ नहीं पाती कि गर्भावस्था को गंभीरता से

लिया जाये या हल्के से।

गर्भवती स्त्री के सामने जो जिज्ञासाएं व चिंताएं सबसे ज्यादा उभरकर आती हैं, वे हैं

गर्भावस्था के दौरान खुराक में क्या लिया जाना चाहिए, किस तरह के व्यायाम करने

चाहिए, किस तरह की दिनचर्या होनी चाहिए, क्या प्रसव पीड़ा सही जा सकेगी वगैरह-

वगैरह। अतः गर्भवती स्त्री के लिए ये बातें ध्यान देने योग्य हैं।

महिला रोग व प्रसव विशेषज्ञा ही आपको सबसे ज्यादा व सबसे कारगर सलाह दे सकती

है। आप नियमित रूप से अपने डॉक्टर की देख-रेख में रहें। उसके द्वारा दी गई

दवाइयां समय-समय पर लें। डॉक्टर द्वारा दी गई हिदायतों को सही-सही मानें। यदि

किसी रोग की दवा चल रही हो तो आप अपने चिकित्सक को उस बारे में बताएं

अन्यथा दवा के गलत असर से जच्चा बच्चा को खतरा हो सकता हे। गर्भपात जैसी

परिस्थिति बन सकती है।

आप चिकित्सक द्वारा करवाए गए निदानों व रिपोर्टों को संभाल कर रखें। आपका ब्लड

ग्रुप वगैरह जानना जरूरी है, किसी भी अस्पताल वालों के लिए। सबसे अहम बात

यह है कि आप अपने डॉक्टर से निस्संकोच वह सब कुछ जानें जो आप जानना

चाहती हैं। डॉक्टर आपकी अच्छी-खासी मदद कर सकता है।

हरी व लाल सब्जियां, काली चाय आदि को नियमित रूप से अपने आहार में शामिल

करें। प्रसव के दौरान होने वाली खून की कमी से निपटने का यह सबसे प्रारंभिक

तरीका है। इससे गर्भस्थ शिशु की सेहत पर भी अच्छा असर पड़ता है।

खुद को तनावमुक्त रखने की पूरी चेष्टा करें। ज्यादा रोना, ज्यादा सोचना, भयानक

दृश्यों को देखना व कल्पना करना आपके व गर्भस्थ शिशु की सेहत पर गलत असर

डाल सकता है।

दिनचर्या को सही-सही बनाए रखें। अपने डॉक्टर द्वारा बताए गए व्यायाम करते रहें।

प्रसन्न व चुस्त रहें। सौन्दर्य पर विशेष ध्यान दें। सोनी मल्होत्रा(स्वास्थ्य दर्पण)

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in