Saturday Mantra : शनि दोष से मुक्ति के लिए साल के आखिरी शनिवार पर जरूर करें यह उपाय

Saturday Mantra : शनि दोष से मुक्ति के लिए साल के आखिरी शनिवार पर जरूर करें यह उपाय
Published on: 

कोलकाता : शनि देव अपनों भक्तों को कर्म के अनुसार फल प्रदान करते हैं। साल का आखिरी शनिवार 30 दिसंबर यानी आज है। अगर आप शनि दोष से पीड़ित हैं तो आज के दिन इस अचूक उपाय को कर मुक्ति पा सकते हैं। 30 दिसंबर को साल का आखिरी शनिवार पड़ेगा। इस दिन शनि देव की कृपा पाने के लिए ये अचूक उपाय कर सकते हैं, जिससे आपका आने वाला साल अच्छा बितेगा और आप शनि दोष से मुक्ति पाएंगे।

इस दिन शनि मंदिर जाकर शनि देव के दर्शन करें, शनि देव का सरसों के तेल और काले तिल से अभिषेक करें।
ऐसा करने से शनि दोष से मिलती है। कुंडली में मौजूद शनि दोष से मुक्ति के लिए साल के अंतिम शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर पीपल के वृक्ष पर जल अर्पित करें।
शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या से अगर आप प्रभावित हैं तो साल के आखिरी शनिवार के दिन जरुरतमंद लोगों को काले कंबल का दान करें। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
साथ ही इस जरुरतमंदों को काले तिल, उड़द दाल, जूते-चप्पल का दान करें। साल के आखिरी दिन शनि चालीसा का पाठ जरुर करें। ऐसा करने से आपकी सम्सयाओं का अंत हो सकता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in