

दिनांक 20 से 26 सितंबर 2026 तक
मकर- उत्साह बढ़ाने वाली कुछ बातें हो सकती हैं और कार्यक्षेत्र में प्रगति के साथ साथ कुछ नया सफल प्रयोग भी किया जा सकेगा फिर भी आर्थिक लेनदेन में साझेदारी के काम में चौकन्ना रहना समझदारी होगी। जीवनसाथी से अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। दिनांक 20 को चिंता, 21 को समाधान, 22 को समाधान, 23 को लाभ, 24 को सफलता, 25 को आनंद, 26 को सहयोग। मकर लग्न के लिए प्रगति को नये अवसर प्रदान कर सकता है। शुभ दिन 22 से 24 सितंबर एवं शुभांक 3, 7, 9। अच्छे परिणाम के लिए नित्य सुबह और रात्रि में अपनी कुल देवी के नाम का जप करना लाभदायक रहेगा।