

दिनांक 17 अक्टूबर 2026 तक
वृश्चिक- बुद्धि सही निर्णय सही दिशा में कर पाने में सक्षम रहेगी। भाग्यबल साथ देगा और कर्मक्षेत्र में प्रगति रहेगी लेकिन आय-व्यय में संतुलन बनाये रखना और शौक की प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। परिवार में शांति बनाये रखें। दिनांक 11 को खर्च, 12 को चिंता, 13 को सुधार, 14 को प्रगति, 15 को लाभ, 16 को सुख, 17 को प्रसन्नता। वृश्चिक लग्न के लिए सप्ताह मिश्रित फल प्रदान कर सकता है। शुभ दिन 14 से 16 अक्टूबर एवं शुभांक 1, 2, 4। अच्छे परिणाम के लिए नित्य सुबह और रात्रि में हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभदायक रहेगा।