Rashifal News: बदलने वाला है आपका भविष्य, देखें इस सप्ताह का राशिफल

rashifal
Published on

मेष- आर्थिक उतार-चढ़ाव के रहते हुए भी कर्मक्षेत्र में संभावनाओं की कोई कमी नहीं रहेगी और रुके काम भी बन सकते हैं, साथ ही किसी भी प्रतिकूल स्थिति को अनुकूलता पाने में सफलता मिल सकती है। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा जो सहायक सिद्ध होगा। परिवार में शांति बनाये रखने की आवश्यकता होगी। दिनांक 5 को विश्राम, 6 को खर्च, 7 को हैरानी, 8 को सुधार, 9 को प्रगति, 10 को लाभ, 11 को सफलता। मेष लग्न के लिए सप्ताह उत्साह के साथ आगे बढ़ने का होगा। शुभ दिन 9 से 11 अक्टूबर एवं शुभांक 1, 3, 6। अच्छे परिणाम के लिए किसी भी मंदिर में काले तिल का दान करना लाभदायक रहेगा।

मेष

वृष- मस्तिष्क जितना शांत रहेगा, बुद्धि उतनी ही सक्रिय रहेगी, जो किसी भी विरोध या विरोधी परिस्थितियों को आसानी से नियंत्रित कर पाने में सक्षम रहेगी, फिर भी कर्मक्षेत्र में पूर्णरूप से चौकन्ना रहना होगा। आर्थिक स्थिति अच्छाई की ओर रहेगी। घर-मकान आदि से संबंधित समस्याओं का समाधान प्राप्त हो सकता है। दिनांक 5 को खानपान, 6 को लाभ, 7 को सुख, 8 को खर्च, 9 को चिंता, 10 को सुधार, 11 को प्रगति। वृष लग्न के लिए सप्ताह हर ओर प्रयास करने का होगा। शुभ दिन 5 से 7 अक्टूबर एवं शुभांक 2, 4, 5। अच्छे परिणाम के लिए किसी भी मंदिर में काली उड़द और चावल का दान करना लाभदायक रहेगा।

वृष

मिथुन- चल रहे किसी मांगलिक प्रयास में सफलता की संभावना रहेगी और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है, लेकिन पारिवारिक संबंधों में शांत और कोमल बने रहने की आवश्यता होगी। मस्तिष्क को शांत और कर्मक्षेत्र में चौकन्ना रहना होगा। आर्थिक स्थिति प्राय: नियंत्रण में रहेगी। किसी पारिवारिक महिला मित्र से सहयोग प्राप्त हो सकता है। दिनांक 5 को मनोरंजन, 6 को उत्साह, 7 को लाभ, 8 को सफलता, 9 को प्रगति, 10 को खर्च, 11 को हैरानी। मिथुन लग्न के लिए सप्ताह मिश्रित फल प्रदान कर सकता है। शुभ दिन 6 से 8 अक्टूबर एवं शुभांक 1, 3, 8। अच्छे परिणाम के लिए किसी भी मंदिर में चने की दाल और मधु का दान करना लाभदायक रहेगा।

मिथुन

कर्क- शारीरिक, पारिवारिक और आर्थिक मामलों में बहुत ही संयमित रहने की आवश्यकता होगी। साथ ही बात-व्यवहार, रहन-सहन और लेनदेन में पूरी तरह से चौकन्ना होगा। यद्यपि कर्मक्षेत्र में प्रगति रहेगी और आर्थिक स्थिति भी अच्छाई की ओर रहेगी। अगर कोई वैधानिक समस्या चल रही हो तो समाधान की संभावना रहेगी। हड़बड़ी से बचें। दिनांक 5 को परेशानी, 6 को समाधान, 7 को प्रगति, 8 को उत्साह, 9 को लाभ, 10 को सफलता, 11 को सुख। कर्क लग्न के लिए सप्ताह व्यवहार कुशल बने रहने का होगा। शुभ दिन 7 से 9 अक्टूबर एवं शुभांक 5, 8, 9। अच्छे परिणाम के लिए किसी भी मंदिर में चने की दाल और काले राजमा का दान करना लाभदायक रहेगा।

कर्क

सिंह- यदि सही प्रयास सही दिशा में किया जाय तो कर्मक्षेत्र में उत्साहजनक परिणाम की आशा की जा सकती है और उसी अनुपात में आर्थिक लाभ की भी संभावना रहेगी। प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बढ़ेगा और संपत्ति को लेकर कोई विवाद चल रहा हो तो सुधार की आशा की जा सकती है। शारीरिक और पारिवारिक स्वास्थ्य का ध्यान आवश्यक होगा। दिनांक 5 को सामान्य, 6 को चिंता, 7 को उलझन, 8 को समाधान, 9 को प्रगति, 10 को लाभ, 11 को सुविधा। सिंह लग्न के लिए सप्ताह कुछ नये अवसर प्रदान कर सकता है। शुभ दिन 9 से 11 अक्टूबर एवं शुभांक 1, 5, 8। अच्छे परिणाम के लिए किसी भी मंदिर में काले तिल और काली उड़द का दान करना लाभदायक रहेगा।

सिंह

कन्या- कर्मक्षेत्र में संभावनाओं की कोई कमी नहीं रहेगी, अगर कहीं कोई रुकावट होगी तो समाधान का मार्ग प्राप्त हो सकेगा और आर्थिक स्थिति भी अच्छाई की ओर रहेगी फिर भी आय और व्यय में संतुलन बनाये रखने की आवश्यकता होगी और अनावश्यक खर्च से बचना होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। परिवार में शांति बनाये रखें। दिनांक 5 को मनोरंजन, 6 को सुख, 7 को सुविधा, 8 को कष्ट, 9 को हैरानी, 10 को समाधान, 11 को प्रगति। कन्या लग्न के लिए सप्ताह अच्छी संभावनाओं का हो सकता है। शुभ दिन 5 से 7 अक्टूबर एवं शुभांक 1, 6, 8। अच्छे परिणाम के लिए किसी भी मंदिर में चावल और चने की दाल का दान करना लाभदायक रहेगा।

कन्या

तुला- अगर कहीं कोई समस्या चल रही हो तो उसके कारणों पर गंभीरतापूर्वक विचार करना और सम्मानित लोगों के सम्मान का पूरा-पूरा ध्यान रखना, साथ ही समय-समय पर शुभचिंतकों से राय-परामर्श प्राप्त करना सुखद स्थिति का निर्माण कर सकता है। कर्मक्षेत्र में प्रगति रहेगी और कुछ ऐसे लाभ की संभावना रहेगी जो सोच से परे होगी। दिनांक 5 को आनंद, 6 को प्रगति, 7 को लाभ, 8 को सुख, 9 को सहयोग, 10 को चिंता, 11 को परेशानी। तुला लग्न के लिए सप्ताह उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। शुभ दिन 6 से 8 अक्टूबर एवं शुभांक 2, 6, 8। अच्छे परिणाम के लिए किसी भी मंदिर में काली उड़द और मधु का दान करना लाभदायक रहेगा।

तुला

वृश्चिक- परिस्थितियां पग-पग पर तरह-तरह से परीक्षा ले सकती हैं, लेकिन अपने आत्मविश्वास को जमाये रखते हुए विचारपूर्वक आगे बढ़ा जाय तो किसी भी परीक्षा में उत्तीर्ण होते हुए स्वयं को सफल बनाया जा सकता है। कर्मक्षेत्र में कुछ ऐसी बातें हो सकती हैं जो सोच से परे होंगी लेकिन पक्ष की होंगी। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा। दिनांक 5 को चिंता, 6 को समाधान, 7 को सहयोग, 8 को प्रगति, 9 को लाभ, 10 को सुख, 11 को खानपान। वृश्चिक लग्न के लिए किसी भी मंदिर में काला राजमा और चने की दाल का दान करना लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक

धनु- कर्मक्षेत्र में प्रगति के कई नये-नये द्वार खुलने से व्यस्तता बढ़ सकती है और सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले अधिक अनुकूलता पा सकते हैं, साथ ही विरोधी भी कुछ न कुछ लाभ करा सकते हैं। आवश्यकता होगी आलस्य का त्याग करते हुए पूर्णरूप से तत्पर रहने की। पारिवारिक संबंधों में कोमलता बरतें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। दिनांक 5 को विश्राम, 6 को हैरानी, 7 को उलझन, 8 को समाधान, 9 को सुविधा, 10 को प्रगति, 11 को लाभ। धनु लग्न के लिए सप्ताह कुछ नयी संभावनाओं का हो सकता है। शुभ दिन 9 से 11 अक्टूबर एवं शुभांक 5, 6, 7। अच्छे परिणाम के लिए किसी भी मंदिर में काली गोलमिर्च और लौंग का दान करना लाभदायक रहेगा।

धनु

मकर- कर्मक्षेत्र की स्थिति अच्छी रहने के बावजूद उसके परिणाम से संतोष पाना कठिन हो सकता है। अत: किसी भी आर्थिक लेनदेन में या नया निवेश करने में पूर्णरूप से चौकन्ना रहना, साथ ही ऋण पर आधारित कोई कार्यक्रम न बनाना उचित होगा। सरकारी कामों में मदद मिल सकती है। शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना आवश्यक होगा। दिनांक 5 को मनोरंजन, 6 को उत्साह, 7 को सहयोग, 8 को चिंता, 9 को परेशानी, 10 को सुधार, 11 को प्रगति। मकर लग्न के लिए सप्ताह मिलाजुला परिणाम दे सकता है। शुभ दिन 5 से 7 अक्टूबर एवं शुभांक 1, 3, 6। अच्छे परिणाम के लिए किसी भी मंदिर में चने की दाल और चावल का दान करना लाभदायक रहेगा।

मकर

कुंभ- तरह-तरह की उलझनों के बीच यदि कोई निर्णय लेना कठिन लग रहा हो तो उसे कुछ समय के लिए टाल देना उचित होगा, साथ ही व्यय के वाद-विवादों से अलग रहते हुए शांत रहना होगा। कर्मक्षेत्र में प्रगति रहेगी और आर्थिक स्थिति भी अच्छाई की ओर रहेगी। संबंधों की मिठास बनाये रखने के लिए प्रयासरत रहना होगा। दिनांक 5 को सामान्य, 6 को प्रगति, 7 को लाभ, 8 को सुख, 9 को सहयोग, 10 को हैरानी, 11 को चिंता। कुंभ लग्न के लिए सप्ताह मिश्रित फल प्रदान कर सकता है। शुभ दिन 6 से 8 अक्टूबर एवं शुभांक 3, 8, 9। अच्छे परिणाम के लिए किसी भी मंदिर में काले तिल और काली उड़द का दान करना लाभदायक रहेगा।

कुंभ

मीन- कर्मक्षेत्र में प्रगति और आर्थिक क्षेत्र में उतार-चढ़ाव के बावजूद कुछ ऐसे अवसर प्राप्त हो सकते हैं जो अच्छाई की ओर रहेंगे लेकिन उनका लाभ उठा पाना कुशलता पर निर्भर करेगा। वादों पर वादा करने से बचते हुए पारिवारिक संबंधों में मधुर बने रहने की आवश्यकता होगी। शारीरिक स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा। दिनांक 5 को खर्च, 6 को समाधान, 7 को प्रगति, 8 को लाभ, 9 को उत्साह, 10 को सहयोग, 11 को खानपान। मीन लग्न के लिए सप्ताह मिलाजुला परिणाम दे सकता है। शुभ दिन 7 से 9 अक्टूबर एवं शुभांक 1, 5, 9। अच्छे परिणाम के लिए किसी भी मंदिर में काले तिल और राजमा का दान करना लाभदायक रहेगा।

मीन

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in