Friday Mantra : शुक्रवार को करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से खुल जाएंगे बंद …

Friday Mantra : शुक्रवार को करें ये उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से खुल जाएंगे बंद …
Published on

कोलकाता : शुक्रवार का दिन धन-वैभव की देवी मां लक्ष्मी की पूजा-अराधना का दिन होता है। इस दिन आप कुछ उपायों से मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। जिस घर पर मां लक्ष्मी का वास होता है, वहां कभी धन-धान्य की कमी नहीं रहती और लोग सुखी व संपन्न जीवन व्यतीत करते हैं। साथ ही शुक्रवार का दिन शुक्र देव को भी समर्पित है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को धन, प्रेम, आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य और वैभव के कारक माना गया है। शुक्रवार के दिन कुछ आसान उपायों को करने से आप मां लक्ष्मी के साथ ही शुक्र देव को भी प्रसन्न कर सकते हैं। जानते हैं इन उपायों के बारे में-
– शुक्रवार के दिन सुबह गाय को रोटी जरूर खिलाएं। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी और घर की आर्थिक तंगी दूर हो जाएगी।
– शुक्रवार के दिन सुबह मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा में शंख, कौड़ी, कमल के फूल, मखाना और बताशा अर्पित करें।
– वहीं शाम में केसर और चावल से बने खीर का भोग लगाएं। इस उपाय को करने से धन लाभ होता है।
– शुक्रवार के दिन गरीबों में वस्त्र का दान करना बहुत पुण्य का काम माना जाता है।
– दूसरों की मदद करने वालों पर मां लक्ष्मी मेहरबान रहती है।
– पुराने कर्ज से परेशान हैं तो शुक्रवार के दिन आप पांच पीली कौड़ी और एक चांदी का सिक्का पीले रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दीजिए।
– इससे धन आवक बढ़ेगी और कर्ज से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।
– कुंडली में शुक्र कमजोर रहने पर सुख-सौभाग्य में कमी होने लगती है और वैवाहिक जीवन में भी परेशानियां रहती है। ऐसे में शुक्रवार के दिन पानी में इलायची डालकर स्नान करें।

logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in