राजस्थान में भारी से अति भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी

15 अगस्त के बाद अधिकांश हिस्सों में बारिश घटने के आसार
बारिश
बारिश-
Published on

जयपुर : दक्षिण-पश्चिम मानसून के पुनः सक्रिय होने से राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित राज्य के कई शहरों और कस्बों में जोरदार बारिश हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में कई स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की है।

IMD के जयपुर केंद्र के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में भरतपुर, अलवर, धौलपुर, जयपुर, सीकर, करौली और सवाई माधोपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हुई, जबकि डीग जिले में अति भारी वर्षा हुई। इसने बताया कि सर्वाधिक 158 मिलीमीटर बारिश डीग जिले के पहाड़ी क्षेत्र में हुई।

राजधानी जयपुर में गुरुवार देर रात से रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी रहा। शुक्रवार सुबह भी शहर और आसपास के क्षेत्रों में घने बादल छाए रहे तथा कई स्थानों पर वर्षा होती रही।

बारिश
अवैध निर्माण पर जयपुर JDAT को सुप्रीम कोर्ट का सख्त निर्देश

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की प्रबल संभावना है। इसने बताया कि सात से 10 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होगी तथा कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने सात से नौ अगस्त के बीच कोटा और उदयपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा की भी चेतावनी जारी की है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ क्षेत्रों में भी सात से 10 अगस्त के दौरान वर्षा की गतिविधियां बढ़ेंगी तथा मध्यम से कहीं-कहीं तेज वर्षा हो सकती है।

हालांकि, 15 अगस्त के बाद राज्य के अधिकांश हिस्सों में वर्षा की गतिविधियों में कमी आ सकती है।

बारिश
लोक चिकित्सा की ओर लौटता राजस्थान
Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in