शर्मा बोले- धरातल पर काम करती है भाजपा सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा- ‘विकसित राजस्थान-2047’ के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है
भजनलाल शर्मा
भजनलाल शर्मा
Published on: 

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य की ‘डबल इंजन’ सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने का काम करती है। शर्मा, भरतपुर जिले के बयाना के बिड्यारी में विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को आत्मसात करते हुए राज्य सरकार ‘विकसित राजस्थान-2047’ के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल क्षेत्र में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक की लागत के कार्य कर रही है, इनमें दशकों से लंबित यमुना जल समझौता, रामजल सेतु परियोजना और किशाऊ समझौते जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

शर्मा ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने की दिशा में ‘प्रश्न पत्र लीक’ के बिना अब तक 410 परीक्षाएं आयोजित की गई हैं, जिनके माध्यम से एक लाख 90 हजार पदों पर युवाओं को सरकारी नियुक्तियां मिली हैं।

उन्होंने कहा कि वहीं, एक लाख 22 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है और सवा लाख पदों के लिए भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भरतपुर संभाग को विकास की नई गति देते हुए करीब 453 करोड़ रुपये की लागत वाले 65 बड़े विकास कार्यों का लोकार्पण और 540 करोड़ रुपये की लागत वाले 184 नए विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया। शर्मा ने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में आधुनिक आधारभूत ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ पर्यटन एवं निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा।

भजनलाल शर्मा
कांग्रेस का 'वोट चोरी' के मुद्दे पर प्रदर्शन
सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in