महाकुंभ में राजस्थान रोडवेज को हुई 6 करोड़ की कमाई

78 हजार 422 यात्री पहुंचे प्रयागराज
महाकुंभ में राजस्थान रोडवेज
महाकुंभ में राजस्थान रोडवेज-
Published on: 

जयपुर : हाल ही में संपन्न धार्मिक समागम ‘महाकुंभ' 2025 के दौरान 78 हजार से अधिक यात्रियों ने राजस्थान रोडवेज की बसों से प्रयागराज की यात्रा की। रोडवेज की अध्यक्ष शुभ्रा सिंह ने बताया कि महाकुंभ के लिए यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए 14 डिपो से प्रयागराज के लिए बसों का नियमित संचालन किया गया। महाकुंभ के दौरान 78 हजार 422 यात्रियों ने प्रयागराज की यात्रा की।

इस दौरान रोडवेज के विभिन्न डिपो से बसों ने प्रयागराज के लिए कुल 11 लाख 59 हजार 880 किमी यात्रा की। प्रयागराज यात्रा में रोडवेज बसों ने उल्लेखनीय राजस्व अर्जित करते हुए 6 करोड़ रुपये से अधिक की आय अर्जित की। अधिकारी ने कहा कि प्रयागराज में हाल ही में सम्पन्न हुए महाकुंभ में राजस्थान के लोगों के आस्था की डुबकी लगाने के सपने को पूरा करने में राजस्थान पथ परिवहन निगम की बसों ने अग्रणी भूमिका निभाई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in