राजस्थान : ऊर्जा मंत्री ने नहीं भरा 2 लाख का बिजली बिल, 'क्या कनेक्शन कटेगा'

सांसद हनुमान बेनीवाल ने सीएम भजनलाल शर्मा से पूछा सवाल
ऊर्जा मंत्री का दो लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया
ऊर्जा मंत्री का दो लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया
Published on: 

जयपुर : नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने आरोप लगाया है कि राजस्थान के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर पर सरकार का 2 लाख रुपये से ज्यादा का बिजली बिल बकाया है जिसका भुगतान न करने पर उनके घर और पार्टी कार्यालय की बिजली काट दी गई। उन्होंने नागर पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के ठेकों में रिश्वतखोरी की भरमार है जो मंत्री और अन्य लोगों तक पहुंच रही थी। बेनीवाल के आरोपों को लेकर मंत्री की टिप्पणी नहीं ली जा सकी।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के नेता बेनीवाल ने कुछ कतिपय दस्तावेज को लेकर उन्होंने दावा किया कि ये मंत्री के अस्पताल रोड स्थित सरकारी आवास का 2.17 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया होने के सबूत हैं। उन्होंने पूछा कि क्या उस बिजली कनेक्शन को भी काटा जाएगा ?

बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से सवाल किया, सरकार ने मुझे आवंटित सरकारी आवास के बारे में नोटिस भेजे और नागौर स्थित मेरे सांसद कार्यालय की बिजली काट दी। क्या अब आप ऊर्जा मंत्री का बिजली कनेक्शन भी काटेंगे ?

उन्होंने आगे दावा किया कि नागर के ज्योति नगर स्थित फ्लैटों के बकाया बिजली बिलों का भुगतान सरकारी खातों से किया गया, जबकि अस्पताल रोड स्थित बंगले के बिल का भुगतान सरकारी खजाने से करने का प्रयास अस्वीकार कर दिया गया। बेनीवाल ने दावा किया, राजकोष ने कहा कि सरकार एक मंत्री के लिए केवल एक ही बिल का भुगतान करती है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in