राजस्थान : श्रीगंगानगर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सर्च ऑपरेशन चलाया

धमकी भरा पत्र कोलकाता से एक गलत पते का इस्तेमाल करके भेजा गया था
पुलिस मामले की जांच कर रही
पुलिस मामले की जांच कर रही
Published on: 

जयपुर : राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित जिला और सत्र न्यायालय परिसर में विस्फोटक होने की धमकी से बुधवार को अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा व प्रशासन के अधिकारियों ने परिसर को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। हालांकि, परिसर की तलाशी में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

अधिकारियों ने बताया कि अदालत परिसर को विस्फोट से उड़ाने की धमकी डाक से भेजे गए पत्र के जरिए मिली। इसके बाद जिला प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं। जिला पुलिस अधीक्षक हरि शंकर ने कहा, हमें अदालत परिसर में बम होने के संबंध में धमकी भरा पत्र मिला था। एहतियाती कदम के तौर पर पूरे परिसर को खाली करा लिया गया और सघन तलाशी ली गई।

उन्होंने बताया कि बीकानेर से बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया। उन्होंने बताया कि टीम ने अदालत कक्ष, चैंबर और न्यायिक अधिकारियों के कार्यालय सहित पूरे परिसर की तलाशी ली।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तलाशी अभियान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर अदालत परिसर में फिर से काम शुरू हुआ।

पुलिस के अनुसार धमकी भरा पत्र कोलकाता से एक गलत पते का इस्तेमाल करके भेजा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in