राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : कई इलाकों में बारिश, कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी

राजस्थान में कई जगह बारिश, बाकी हिस्सों में तेज गर्मी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : कई इलाकों में बारिश, कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी
Published on

जयपुर : नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में हल्की से भारी बारिश हुई जबकि जोधपुर तथा उदयपुर संभाग में तेज गर्मी पड़ रही है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते चौबीस घंटे में राज्य में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा कहीं कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हुई। सबसे अधिक, 77 मिलीमीटर वर्षा कामां (भरतपुर) में दर्ज की गई।

इसके विपरीत राज्य के जोधपुर तथा उदयपुर संभाग में भीषण गर्मी का दौर जारी है। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 5.3 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान बाड़मेर और कोटा में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार, राज्य में बारिश और आंधी का दौर अभी जारी रहेगा। आज शुक्रवार को भी जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद बादलों की गरज के साथ आंधी आने या हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसी तरह आंधी बारिश की गतिविधियां 3 से 7 मई के दौरान राज्य के कुछ भागों में जारी रहने, तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की कमी आने की उम्मीद है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in