भ्रष्टाचार पर सख्त सरकार, अपराध में 18.77% गिरावट : राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर बोले CM शर्मा

आधुनिक पुलिसिंग व जनभागीदारी पर CM शर्मा का जोर
राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित 77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह
राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित 77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोहVISHAL BHATNAGAR
Published on

जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरतने की नीति अपना रही है और नागरिकों के लिए सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण को प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने दावा किया कि पिछले दो वर्षों में अपराध दर में गिरावट दर्ज की गई है। शर्मा ने राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित 77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस अवधि में अपराधों में 18.77 प्रतिशत की कमी आई है।

उन्होंने कहा कि हत्या के मामलों में 25.68 प्रतिशत, डकैती में 47.26 प्रतिशत और लूटपाट में 50.75 प्रतिशत की कमी आई है जबकि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगभग 10 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका अहम है और उनके प्रयासों से लोगों में सुरक्षा की भावना बनी है। उन्होंने सामुदायिक पुलिसिंग की भूमिका पर भी जोर दिया और कहा कि साइबर अपराध, नशा और संगठित अपराध जैसी चुनौतियों से निपटने में जनभागीदारी महत्वपूर्ण है।

शर्मा ने बताया कि हाल ही में स्वापक रोधी कार्य बल, विशेष थाना और कई चौकियां स्थापित की गई हैं। साथ ही गैंगस्टर रोधी कार्य बल संगठित अपराध पर अंकुश लगाने के लिए काम कर रही है। थानों में साइबर हेल्प डेस्क भी स्थापित की गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल को मजबूत करने के लिए 8,000 से अधिक सिपाहियों की भर्ती की गई है और नई इकाइयां व थाने बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने परेड का निरीक्षण किया, शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी, उत्कृष्ट सेवा के लिए पदक प्रदान किए और सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के लिए सेवाएं उपलब्ध कराने संबंधी नया पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया।

पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा कि पुलिस बल कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवैधानिक मूल्यों को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में पुलिसिंग को आधुनिक बनाने के प्रयास जारी हैं। समारोह में कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in