महाशिवरात्रि पर्व मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

राजस्थान में महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
अपने आवास पर नीलकंठ का रुद्राभिषेक करते सीएम भजनलाल शर्मा
अपने आवास पर नीलकंठ का रुद्राभिषेक करते सीएम भजनलाल शर्मा
Published on: 

जयपुर : राजस्थान में महाशिवरात्रि का पर्व बुधवार को भक्तिभाव, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शिवालयों में भोले बाबा की विशेष पूजा-अर्चना हो रही है। जयपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, सीकर सहित सभी जिलों के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए लोगों की लंबी कतारें देखी गईं। जयपुर के तारकेश्वरनाथ मंदिर, झारखंड महादेव समेत अन्य मंदिरों में सुबह से ही जल लेकर श्रद्धालु कतारों में लगे थे।

शिवालयों में 'ओम नम: शिवाय:', 'हर हर महादेव', 'बम बम भोले' के जयघोष के साथ महादेवजी का अभिषेक किया जा रहा है। जयपुर के तारकेश्वर महादेव मंदिर में चार प्रहर की पूजा होगी। देर शाम शुरू होने वाला अनुष्ठान गुरुवार सुबह तक चलेगा।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने एक बयान में कहा कि महाशिवरात्रि भारतीय संस्कृति का अनूठा उत्सव है। उन्होंने भगवान शिव और माता पार्वती से सभी के कल्याण और मंगल की कामना की है।मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘एक्स’ पर लिखा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

उन्होंने कहा, भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन हो, सभी की मनोकामनाएं पूरी हों, समस्त विश्व का कल्याण हो। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘एक्स’ पर लिखा ‘महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हर-हर महादेव।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in