रसोई गैस की किल्लत पर कांग्रेस का आरोप : केंद्र की विदेश नीति जिम्मेदार

कांग्रेस 27 मार्च को जयपुर में के शहीद स्मारक पर बड़ा विरोध-प्रदर्शन करेगी
LPG सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े लोग
LPG सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े लोग
Published on

जयपुर : कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण भारत में रसोई गैस (LPG) की किल्लत हो गई है और देश भर में लोग परेशान हैं। डोटासरा ने यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी संगठनों, विभाग व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व संयोजकों की बैठक में यह बात कही।

उन्होंने कहा, देशभर में गैस की किल्लत से लोग परेशान है, जिसका कारण केन्द्र सरकार की गलत विदेश नीति है।

डोटासरा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा उठाई गई चिंताओं का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल ने पहले ही सरकार से इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों के साथ चर्चा करने का आग्रह किया था।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के अनुसार, केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने शुरू में इन चिंताओं को खारिज कर दिया लेकिन बाद में लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में संकट और LPG व पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के कारण होने वाली परेशानी की बात कही।

डोटासरा ने कहा, यह भारत सरकार की गलत विदेश नीति का ही परिणाम है कि रसोई गैस की कमी के कारण ना सिर्फ आम उपभोक्ता परेशान है बल्कि राज्य के टाईप, प्रिटिंग, सिरेमिक और उर्वरक जैसे उद्योग या तो बंद हो गये हैं अथवा उनका काम कम हो गया है, जिस कारण हजारों प्रदेश के लोग बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं।

उन्होंने दावा किया, रसोई गैस की कमी के कारण लोगों के विवाह समारोह निरस्त हो गये, देशभर में रसोई गैस पर आधारित उद्योगों के बंद होने से हजारों मजदूर अपने-अपने गृह क्षेत्रों में पलायन करने के लिये मजबूर हो गये हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पार्टी रसोई गैस की किल्लत से परेशान आम जन की आवाज उठाने के लिये 27 मार्च को जयपुर में के शहीद स्मारक पर बड़ा विरोध-प्रदर्शन करेगी।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in