'BJP सरकार की बजट घोषणाएं केवल सपने साबित हो रही हैं', पूर्व CM गहलोत का तंज

पूरे प्रदेश में विकास कार्य सिर्फ कागजों में धूल खा रहे हैं
पूर्व CM अशोक गहलोत
पूर्व CM अशोक गहलोत
Published on: 

जयपुर : राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को कहा कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार द्वारा की गई बजट घोषणाएं केवल ‘सपने' साबित हो रही हैं।

गहलोत ने सरकार की बजट घोषणाओं का कार्यान्वयन नहीं होने’ से संबंधित खबरों का हवाला देते हुए कहा, ये खबरें बता रही हैं कि भाजपा सरकार की बजट घोषणाएं केवल सपने साबित हो रही हैं। बीकानेर से लेकर बांसवाड़ा तक, पूरे प्रदेश में विकास कार्य सिर्फ कागजों में धूल खा रहे हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर लिखा, हैरत की बात है कि दो साल बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य सुविधाओं और एक्सप्रेसवे जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की DPR (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तक तैयार नहीं हुई। वहीं दूसरी ओर, प्रदेश के 40 लाख मासूम बच्चे अपनी स्कूल वर्दी के मात्र 600 रुपए के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र खत्म होने वाला है, पर छात्राओं को साइकिलें नहीं मिली हैं। क्या यही भाजपा का 'सुशासन' है ?

गहलोत ने कहा, ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री विधानसभा में जो ‘जीरो राग’ अलाप रहे थे, वही आपके शासन की सच्चाई बन गया है। मुख्यमंत्री का काम केवल दिल्ली दरबार में बार-बार हाज़िरी लगाकर अपनी कुर्सी बचाना रह गया है और विकास एवं सुशासन से उनका कोई वास्ता ही नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने जयपुर के सबसे बड़े सरकारी सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में निजी ब्लड बैंकों से ब्लड नहीं ला पाने के नियम के कारण मरीजों को हो रही दिक्कतों का मुद्दा उठाया है।

उन्होंने कहा कि एसएमएस अस्पताल में निजी ब्लड बैंकों से ब्लड नहीं ला पाने के नियम के कारण मरीजों को समय पर रक्त नहीं मिल पाने, अधिक यूनिट की जरूरत पर ऑपरेशन प्रभावित होने, दुर्लभ ब्लड ग्रुप के मामलों में भारी परेशानी और दलालों की सक्रियता जैसी खबरें बेहद चिंताजनक हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in