Durga Puja 2023 : इस साल कोलकाता में दिखेगी Chandrayaan-3 की झलक

Durga Puja 2023 : इस साल कोलकाता में दिखेगी Chandrayaan-3 की झलक
Published on

कोलकाता: इस साल राज्य के कई शहरों में दुर्गा पूजा की थीम चंद्रयान-3 होगा। विधाननगर और चित्तरंजन में इसी थीम पर पूजा की तैयारी है। विधाननगर के बीजी ब्लॉक रेजिडेंट्स एसोसिएशन के 39वें खूंटी पूजा का आयोजन किया गया। यहां क्लब के सदस्यों ने विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग का जश्न मनाया। इसके बाद उन्होंने खास पूजा पंडाल की घोषणा की।

चंद्रयान पर थीम जारी

विधाननगर के बीजी ब्लॉक रेजिडेंट्स एसोसिएशन ने खूंटी पूजा के दिन थीम और थीम म्यूजिक को जारी किया है। क्लब के सदस्यों ने चंद्रयान का मॉडल उड़ाकर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम लैंडर की सफल लैंडिंग का जश्न मनाया। सदस्यों के मुताबिक पुराने घर जैसा मंडप बनाया जाएगा। उनके अनुरूप ही प्रतीमा का निर्माण कराया जा रहा है।

60 फीट का होगा मंडप

विधाननगर के अलावा चित्तरंजन में चंद्रयान 3 के थीम को दुर्गा पूजा के लिए चुना गया है। यहां सिमजुरी सार्वजनिक पूजा समिति ने यह थीम चुनी है। बता दें कि चंद्रयान के तीनों अभियानों से जुड़ी चीजों को यहां दर्शाया जाएगा। यहां करीब 60 फीट का मंडप का निर्माण होना है। इसमें मंडप के साथ लॉन्चर व्हीकल यानी रॉकेट वाली डिजाइन की जाएगी। वहीं चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग के बाद पूजा समिति ने यह चुना। जानकारी के अनुसार मंडप बनाने का काम शांतिनिकेतन की कलाकार झूलन महतारी को दिया गया है। मंडप में रोवर की निपुणता, चंद्रमा की धरती पर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग सहित कई चीजों को दिखाया जाएगा। वहीं, मंडप चंद्रयान के प्रक्षेपण यान यानी रॉकेट की तरह ही बनाया जाएगा। कलाकारों के मुताबिक उन्होंने जिस जिम्मेदारी को उठाया है, विभिन्न विचारों के साथ उसे सफल बनाने का प्रयास जारी है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in