ओडिशा: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, पुलिस पर फेंके अंडे

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में एजी स्क्वायर-राजभवन रोड पर मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास की ओर मार्च निकाला
ओडिशा: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, पुलिस पर फेंके अंडे
Published on

भुवनेश्वर: ओडिशा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यहां मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के आवास का घेराव करने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हुई और उन्होंने पुलिसकर्मियों पर अंडे भी फेंके। ओडिशा प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रंजित पात्रा के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भुवनेश्वर के पास धौली पहाड़ियों पर एक नाबालिग लड़की के साथ हाल में हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में एजी स्क्वायर-राजभवन रोड पर मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास की ओर मार्च निकाला। कुछ व्यक्तियों ने 10 दिसंबर को धौली पहाड़ियों के पास 17 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया था।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बदसलूकी

जब पुलिसकर्मियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रास्ते में रोका, तो पार्टी समर्थकों ने पुलिस बल पर अंडे फेंके। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया और प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग की।

ओडिशा: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, पुलिस पर फेंके अंडे
मोदी सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चलाया: सोनिया गांधी

आरोप, महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम सरकार

युवा कांग्रेस नेता सैयद यासिर नवाज ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के शासन के दौरान ओडिशा में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमरा गई है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, "जून में गोपालपुर बीच पर एक कॉलेज छात्रा से गैंगरेप हुआ, जबकि ऐसी ही एक और घटना धौली में हुई, जिसे शांति का प्रतीक माना जाता है। सरकार और पुलिस महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रही हैं।"

भाजपा ने कहा कानून तोड़ने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई

प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता अनिल बिस्वाल ने कहा कि मोहन चरण माझी के नेतृत्व वाली सरकार कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि धौली मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और पीड़िता को जल्द न्याय दिलाया जाएगा। बिस्वाल ने कांग्रेस के प्रदर्शन को पार्टी की आंतरिक कलह से ध्यान हटाने का एक 'नाटक' करार दिया।

ओडिशा: युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, पुलिस पर फेंके अंडे
असम पहुंचे PM मोदी, राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बारदोलोई की प्रतिमा का अनावरण किया
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in