तलाकशुदा पत्नी को निर्वाह निधि नहीं दी तो सीधे वेतन से कटेगी -ओडिशा में सरकार का नया आदेश

Odisha
AI Generated Image
Published on

भुवनेश्वर : ओडिशा की मोहन चरण माझी की सरकार ने एक नया आदेश जारी किया है। इसका असर सरकारी कर्मचारियों पर पड़ेगा। आदेश के मुताबिक, तलाक के बाद अगर कोई कर्मचारी तलाकशुदा पत्नी को भरण पोषण की राशि देने में आनाकानी करता है, तो इसकी रकम सीधे सैलरी से काटी जाएगी और तलाकशुदा पत्नी के अकाउंट में भेज दी जाएगी। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने निर्देश दिया है कि अगर कर्मचारी निर्वाह निधि का भुगतान करने में चूक करते हैं तो उनकी वेतन से रकम काटकर तलाकशुदा पत्नियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाए।

इसलिए लिया गया यह फैसला

सीएम ऑफिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि कोर्ट के आदेशों के बावजूद राज्य सरकार के कई कर्मचारी अपनी तलाकशुदा पत्नियों या बच्चों को हर महीने गुजारा-भत्ता नहीं दे रहे थे। हर सुनवाई के दौरान ऐसे दो-तीन मामले मुख्यमंत्री के शिकायत सेल तक पहुंचते हैं। बयान में कहा गया है कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित कर्मचारियों की सैलरी से यह रकम काटने का आदेश जारी किया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in