लाओस में फंसे ओडिशा के 35 कामगार, सीएम नवीन पटनायक ने दिया आदेश

सीएम नवीन पटनायक
सीएम नवीन पटनायक
Published on

ओडिशा: दक्षिण पूर्वी एशिया में स्थित देश लाओस में कई भारतीय मजदूर के फंस गए हैं। यहां ओडिशा के रहने वाले 35 कामगारों को बंदी बना लिया गया है। सभी कामगरों ने इस हादसे की सूचना वीडियो के माध्यम से दी है। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि जिस कंपनी में वे लोग काम करते थे उसने उन्हें बंधक बना लिया। कामगरों ने बताया कि जिस कंपनी में वे लोग काम कर रहे थे उसने डेढ़ महीने पहले काम खत्म कर दिया था। लेक‌िन कंपनी ने हमें अबतक कोई सैलरी नहीं दिया। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि हमें अपने वतन भी नहीं लौटने दे रही है। उन्होंने कहा कि हमारे पास खाने के पैसे नहीं हैं। लाओस में फंसे वीडियो में एक कामगार सरोज पलाई ने वीडियो में कहा, हमारे पास पैसा नहीं है, खाना नहीं है। हमें वापस लौटने नहीं दिया जा रहा।

कामगारों ने लगाया आरोप
जानकारी के अनुसार कामगारों ने आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके पासपोर्ट भी छीन लिए हैं। जैसे ही ओडिशा सरकार के संज्ञान में ये मामला आया मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आला अधिकारियों को कामगारों को वापस लाने के आदेश दे दिए। सीएम कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य श्रम आयुक्त ने लाओस में भारतीय दूतावास के सामने यह मुद्दा उठाया हैं। उन्होंने कहा कि दूतावास ने ओडिशा सरकार को सूचित किया है कि श्रमिकों की सुरक्षित भारत वापसी के लिए सभी कदम उठाए जाएंगे। कामगारों ने सरकार तक कैसे पहुंचाई अपनी बात लाओस की कंपनी में काम करने वाले भारतीय कामगारों ने अपनी आपबीती की एक वीडियो बनाई और अपने गांव के लोगों को भेजा, इसके बाद गांव के लोग स्थानीय विधायक के पास पहुंच कर घटना की जानकारी दी। फिर विधायक ने राज्य सरकार को कामगारों के लाओस में बंधक बनाए जाने की खबर दी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in