एसआईआर की प्रक्रिया में पुलिस का दखल क्यों 

सुप्रीम कोर्ट ने कहा हाई कोर्ट जाएं 
भारतीय आपराधिक न्याय व्यवस्था में जांच, आरोपपत्र (या शिकायत) दाखिल होना और न्यायालय द्वारा उसका संज्ञान लेना-तीनों अलग-अलग कानूनी चरण हैं।
न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान आवश्यक: हरि शंकर तिबरेवाला के मामले में निष्पक्षता और निर्दोषता के सिद्धांत की महत्ता
Published on: 

जितेंद्र, सन्मार्ग संवाददाता  कोलकाता : एसआईआर के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़े जाने के लिए आवेदन करने वालों के कागजात की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। इसके लिए बकायदे पुलिस के कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत के बेंच में पिटीशन दाखिल किया गया था। चीफ जस्टिस के बेंच ने कहा है कि हाई कोर्ट में पिटीशन दायर करें। एडवोकेट झूमा सेन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ऑल बंगाल ज्वाइंट फोरम की तरफ से यह पिटीशन दायर किया गया था। एडवोकेट सेन ने बताया कि अगले सप्ताह हाई कोर्ट में इस मामले में पिटीशन दायर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरी तरह से गैर कानूनी कार्य कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के बेंच में इस मामले में बहस करते हुए एडवोकेट प्रशांत भूषण और एडवोकेट गोपाल शंकर नारायण ने कहा कि पुलिस यह सब अपनी मर्जी से कर रही है। इसके लिए निर्वाचन आयोग से कोई मंजूरी नहीं ली गई है। उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार की पहल पर यह सब किया जा रहा है। ज्वाइंट फोरम की तरफ से  सुप्रीम कोर्ट में कहा गया कि पुलिस का यह कार्य गलत है और इसके साथ ही कंटेंप्ट का मामला भी बनता है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस के बेंच ने कहा कि करीब 38 लाख लोगों ने अपीलेट ट्रिब्यूनल में अपील दायर किया है। उनमें से 22 लाख की अपील प्राथमिकता के साथ सुनी जानी चाहिए। इसके साथ ही बेंच ने कहा कि कोलकाता नगर निगम के क्षेत्र के जिन लोगों ने अपील की है उनकी अपील पहले सुनी जाए। एडवोकेट गोपाल शंकर नारायण ने  कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत नाम कट जाने की वजह से इन लोगों को सामाजिक योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल रहा है। चीफ जस्टिस के बेंच ने राज्य सरकार को इस बाबत जवाब देने का आदेश दिया है। एडवोकेट सेन ने बताया कि अगले सप्ताह हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News