पायल नवरात्रि महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ा रास-गरबा प्रेमियों का जनसैलाब

शानदार आयोजन, बेहतरीन व्यवस्थाओं और भक्तिमय माहौल ने जीता लोगों का दिल
पायल नवरात्रि महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ा रास-गरबा प्रेमियों का जनसैलाब
Published on: 

पायल सोशल एंड कल्चरल ऑर्गनाइजेशन एवं प्रीतम के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पायल नवरात्रि महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 को हुआ। महोत्सव के पहले ही दिन खेलैयाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथियों, विशिष्ट मेहमानों और रास-गरबा प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता में चार चांद लगा दिए।

पहले दिन से ही उमड़ी भारी भीड़ और लोगों के उत्साह ने यह संकेत दे दिया है कि आने वाले दिनों में महोत्सव में रास-गरबा प्रेमियों की और भी बड़ी भागीदारी देखने को मिलेगी।

महोत्सव में शामिल खेलैयाओं और दर्शकों ने आयोजकों द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम, आकर्षक रोशनी, शानदार साउंड सिस्टम, प्रतिभाशाली गायकों की प्रस्तुतियां और पायल म्यूजिकल ट्रूप के संगीत ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों, खेलैयाओं के लिए सुविधाजनक बस सेवा तथा विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कारों की व्यवस्था भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

पारंपरिक संस्कृति और पारिवारिक माहौल बना आयोजन की खासियत

पायल नवरात्रि महोत्सव 2026 को लेकर आयोजकों को विभिन्न वर्गों से बधाइयां और प्रशंसा मिल रही हैं। महोत्सव में भक्ति, परंपरा, संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक एकता का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। आयोजकों ने एक ऐसा पारिवारिक और भक्तिमय वातावरण तैयार किया है, जहां सभी आयु वर्ग के लोग उत्साहपूर्वक नवरात्रि के रंग में रंग रहे हैं।

पहले दिन की शानदार शुरुआत ने महोत्सव को लेकर लोगों की उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं। आने वाले दिनों में रंगारंग रास-गरबा प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ यह आयोजन नई ऊंचाइयों को छूने की उम्मीद जगा रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in