भ्रष्टाचार के खिलाफ CM शुभेंदु के साथ हैं हम : ऋतब्रत गुट

मेयो रोड रैली में ममता-अभिषेक पर साधा निशाना
file Photo
file Photo
Published on

कोलकाता : शहीद दिवस पर मेयो रोड में आयोजित बागी तृणमूल कांग्रेस (ऋतब्रत गुट) की रैली में पार्टी नेतृत्व ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के भ्रष्टाचार विरोधी अभियान का समर्थन करते हुए ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला।

विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती तृणमूल सरकार में भ्रष्टाचार को संस्थागत संरक्षण मिला और अब उसके खिलाफ कार्रवाई से घबराहट दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाए जाने वाले हर कदम का उनका गुट समर्थन करेगा।

सभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता फिरहाद हकीम ने कहा कि संगठन को पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है। मदन मित्रा ने आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी का लोकतांत्रिक चरित्र कमजोर हुआ, जिससे अनेक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता अलग होने को मजबूर हुए।

अनुब्रत मंडल ने भी संगठन में कुछ लोगों के वर्चस्व और पुराने नेताओं की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि तृणमूल को उसकी मूल विचारधारा के अनुरूप पुनर्गठित किया जाएगा। रैली में बागी गुट के प्रदेश अध्यक्ष बिप्लब मित्रा, गुट के अध्यक्ष अरूप राय, जावेद खान, देबाशीष कुमार, कृष्णा चक्रवर्ती, रवींद्रनाथ चट्टोपाध्याय सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

नेताओं ने दावा किया कि उनका गुट ही तृणमूल कांग्रेस की वास्तविक राजनीतिक विरासत का प्रतिनिधित्व करता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नाम, चुनाव चिह्न और संगठनात्मक अधिकार को लेकर चुनाव आयोग में उनकी लड़ाई जारी है और वे कानूनी व राजनीतिक दोनों स्तरों पर इसे आगे बढ़ाएंगे।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in