20 हजार रुपये की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार

न्यू बैरकपुर में 315 केवीए ट्रांसफॉर्मर लगवाने के नाम पर मांगी थी रिश्वत
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य की एसीबी ने मंगलवार को न्यू बैरकपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के एक अधिकारी को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी सूत्रों के अनुसार, न्यू बैरकपुर के एक निवासी ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि पश्चिम बंगाल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड में पदस्थापित संबंधित अधिकारी ने नए बिजली कनेक्शन के लिए 315 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगवाने की प्रक्रिया में मदद करने के बदले 20 हजार रुपये की अवैध रकम की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी अधिकारियों ने मामले की जांच की और योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। इसी दौरान आरोपी अधिकारी को शिकायतकर्ता से कथित तौर पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी रकम बरामद कर नियमानुसार जब्त कर ली गई। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है। एसीबी की ओर से पूरे मामले की आगे की जांच की जा रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News