चुनाव बाद हिंसा, तृणमूल ने की सीबीआई जांच की मांग

सांसद सौगत राय का बड़ा बयान
सौगत राय
सौगत राय
Published on

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ता जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता सौगत राय ने शुक्रवार को इस हिंसा की अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की। सौगत राय ने कहा कि चुनाव परिणाम के बाद राज्य में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमले और कई जगहों पर हिंसा की घटनाएं हुई हैं, जिनमें पार्टी के कई कार्यकर्ताओं की मौत भी हुई है।

उन्होंने मध्यमग्राम में चंद्रनाथ रथ की हत्या की कड़ी निंदा की और बताया कि पिछले कुछ दिनों में अन्य टीएमसी कार्यकर्ताओं की भी हत्या की गई है। सौगत राय ने कहा, “हम इस मामले में अदालत की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग करते हैं, ताकि दोषियों की पहचान कर उन्हें सजा दिलाई जा सके।” उन्होंने आरोप लगाया कि ये हमले भाजपा समर्थित लोगों द्वारा किए जा रहे हैं।

साथ ही दावा किया कि चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद राज्य भर में टीएमसी कार्यालयों में आगजनी, तोड़फोड़ और हमलों की घटनाएं सामने आई हैं। राय के अनुसार, अब तक राज्य में 2000 से अधिक टीएमसी कार्यालयों को नुकसान पहुंचाया गया है। उन्होंने टॉलीगंज, बरुईपुर, कमरहाटी, बारानगर, हावड़ा, जगतबल्लभपुर और सिलीगुड़ी जैसे क्षेत्रों में पार्टी कार्यालयों पर हमले और आगजनी का भी आरोप लगाया।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in