तृणमूल नेता जहांगीर को 5 दिनों की पुलिस हिरासत

पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त जहांगीर खान को अदालत ले जाती हुईं
पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त जहांगीर खान को अदालत ले जाती हुईं
Published on

डायमंड हार्बर : तृणमूल नेता जहांगीर खान उर्फ पुष्पा को जनाक्रोश से बचाने के लिए डायमंड हार्बर एसीजेएम अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को तड़के लाया गया। जानकारी के मुताबिक बंगाल एसटीएफ और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान में बंगाल-नेपाल सीमा से गिरफ्तार फलता के तृणमूल नेता जहांगीर को डायमंड हार्बर एसीजेएम अदालत में पेश किया गया। फलता थाना पुलिस ने उसे 14 दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की, लेकिन न्यायाधीश ने 5 दिनों की हिरासत मंजूर की। गौरतलब है कि डायमंड हार्बर फौजदारी अदालत बार एसोसिएशन का कोई भी वकील जहांगीर खान की ओर से पैरवी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। बाद में जहांगीर के अनुरोध पर लीगल एड (निःशुल्क कानूनी सहायता) के एक वकील ने उसकी ओर से अदालत में पक्ष रखा। मंगलवार को उसे अदालत लाए जाने के दौरान पुलिस और केंद्रीय बलों की अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली। सुनवाई के दौरान सरकारी लीगल एड के वकील ने जहांगीर की ओर से पैरवी की और जमानत की भी मांग की, लेकिन अदालत ने जमानत याचिका खारिज कर दी। दूसरी ओर, पुलिस ने जांच के हित में तथा कई गंभीर मामलों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने की आवश्यकता का हवाला देते हुए 14 दिनों की पुलिस हिरासत की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोपी को 5 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने चोर-चाेर के नारे लगाए।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in