फिल्म "चरक फ़ेयर ऑफ़ फ़ेथ" की पूरी टीम ने कोलकाता में फिल्म प्रेमियों का जीता दिल

ट्रेलर जारी होने के बाद से विवादों में रही इस फ़िल्म में प्रदर्शनकारियों ने चरक परंपराओं को दिखाने पर गहरी आपत्ति जताई
फिल्म "चरक फ़ेयर ऑफ़ फ़ेथ" की पूरी टीम ने कोलकाता में फिल्म प्रेमियों का जीता दिल
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : लोककथा और थ्रिलर से भरपूर फिल्म "चरक: फ़ेयर ऑफ़ फ़ेथ" का फिल्म प्रेमियों को बेसब्री से इंतज़ार था, उसकी पूरी टीम ने गुरुवार 5 मार्च को एक बड़े प्रमोशनल टूर में कोलकाता आकर यहां के फिल्म प्रेमियों का दिल जीत लिया। इस प्रमोशनल विज़िट ने दर्शकों और मीडिया में काफ़ी उत्साह पैदा किया। इस फिल्म में पूर्वी भारत की लोककथा परंपराओं के साथ गहरे सांस्कृतिक संबंधों पर गहराई से प्रकाश डाला गया है। यह फिल्म आगामी 6 मार्च को पूरे देशभर के थिएटरों में रिलीज़ हो रही है।

इस फिल्म के फ़िल्ममेकर सुदीप्तो सेन, जो विवादित और काफ़ी चर्चित फ़िल्म द केरल स्टोरी को डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं, उनके सपोर्ट से बने इस प्रोजेक्ट ने अपने ज़बरदस्त ट्रेलर के रिलीज़ होने के बाद से ही काफ़ी चर्चा बटोर ली है। शीलादित्य मौलिक के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म पारंपरिक चरक फेस्टिवल से जुड़ी डरावनी लोककथाओं को दिखाती है, और अंधविश्वास और रहस्यमयी रस्मों से जुड़ी इसके भीतर छिपी गहरी सच्चाई को दिखाती है।

कोलकाता में इसे लेकर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में सुदीप्तो सेन (प्रोड्यूसर), सुब्रत दत्ता (एक्टर), और बिशाख ज्योति (म्यूजिक डायरेक्टर) शामिल हुए, जिन्होंने फिल्म के कॉन्सेप्ट, क्रिएटिव प्रोसेस और इसकी कहानी के पीछे की गहरी रिसर्च के बारे में फिल्म प्रेमियों के समक्ष विस्तार से चर्चा की।

जब टीम शहर में फिल्म का प्रमोशन कर रही थी, इसी समय एक श्रेणी ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने चरक के पोस्टरों पर कालिख पोत दी। प्रदर्शनकारियों ने फिल्म में फेस्टिवल से जुड़ी बुरी आदतों को दिखाने पर एतराज़ जताया। उनका कहना था कि इस फिल्म में उनकी सांस्कृतिक परंपरा को गलत तरीके से दिखाया गया है। फिल्म में जश्न के असली मतलब को गलत तरीके से पेश किया गया है, जिससे समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचती है।

फिल्म की पूरी टीम ने अपने विज़िट के दौरान लोकल मीडिया, डिजिटल इन्फ्लुएंसर और फ़िल्म के शौकीनों से बातचीत की। इस दौरान फ़िल्म की थीम की गहराई और सिनेमैटिक विज़न पर चर्चा की, साथ ही कहानी को आकार देने में लोककथाओं के महत्व पर भी विशेष ज़ोर दिया।

फ़िल्म में अंजलि पाटिल, साहिदुर रहमान, सुब्रत दत्ता, शशि भूषण, नलनीश नील, शंखदीप और शौनक श्यामल जैसे दमदार कलाकार हैं। जिनमें से हर कलाकार ने भक्ति और खतरनाक कट्टरपंथ के बीच की नाजुक झलकियों को दिखाने वाली दृश्यों को कहानी के जरिए गहराई के साथ लोगों के सामने लाने की कोशिश की है।

चरक : फ़ेयर ऑफ़ फ़ेथ को पेन स्टूडियोज़ ने पेश किया है, जिसे डॉ. जयंतीलाल गडा लीड कर रहे हैं। फ़िल्म को धवल जयंतीलाल गडा और सिपिंग टी सिनेमाज़ ने सुदीप्तो सेन प्रोडक्शंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है, और राजेश भट्ट एसोसिएट प्रोड्यूसर हैं।

कोलकाता में प्रमोशन के बाद फिल्म प्रेमियों में इस फिल्म को लेकर ज़बरदस्त चर्चा और उत्सुकता बनी हुई है, "चरक: फ़ेयर ऑफ़ फ़ेथ" फिल्म 6 मार्च, 2026 को पूरे देश में थिएटरों में रिलीज़ हो रही है।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in