

रामबालक, सन्मार्ग संवाददाता
दक्षिण 24 परगना : चुनाव की घोषणा के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में नोदाखाली थाने की पुलिस और केंद्रीय बलों के जवानों ने संयुक्त रूप से बवाली राजबाड़ी इलाके में रूट मार्च निकाला। रूट मार्च का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करना है। रूट मार्च के दौरान केंद्रीय बलों और पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में पैदल गश्त की तथा स्थानीय लोगों से संवाद भी किया। उन्होंने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या डर की स्थिति पैदा नहीं होने दी जाएगी। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे किसी के दबाव या भय में आए बिना अपने मताधिकार का स्वतंत्र रूप से प्रयोग करें। साथ ही, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने के लिए भी कहा गया। प्रशासन का कहना है कि आगामी चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए इस तरह के रूट मार्च और फ्लैग मार्च लगातार जारी रहेंगे। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम लोगों में विश्वास बढ़ा है।