धापा क्षेत्र में शिक्षा और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए सामाजिक मेले का आयोजन

चार वर्षों में 490 से अधिक बच्चों को मिला शैक्षणिक सहयोग, युवाओं के लिए डिजिटल प्रशिक्षण और महिलाओं के लिए सिलाई केंद्र की शुरुआत
Kolkata
सामाजिक मेले का आयोजन
Published on: 

सनम्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने, युवाओं को डिजिटल रूप से दक्ष बनाने और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर करने के उद्देश्य से धापा क्षेत्र में एक सामाजिक मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पिछले चार वर्षों से धापा-धिपी क्षेत्र में बच्चों और उनके परिवारों के विकास के लिए संचालित विभिन्न सामाजिक पहलों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार के विद्यालय शिक्षा तथा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के राज्य मंत्री कौशिक चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा विद्यालय शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक अनिंद्य कुमार चटर्जी, वरिष्ठ विशेष सचिव शमा परवीन, मार्लिन ग्रुप के चेयरमैन सुशील मोहता और मैनेजिंग डायरेक्टर साकेत मोहता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

आयोजकों के अनुसार, पिछले चार वर्षों में इस संयुक्त सामाजिक पहल के माध्यम से धापा-धिपी क्षेत्र के 490 से अधिक बच्चों की शिक्षा को सहयोग दिया गया है। डीआरसीएससी के सहयोग से क्षेत्र में पांच शिक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां बच्चों को नियमित पढ़ाई के अलावा अतिरिक्त शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए कंप्यूटर एवं डिजिटल प्रशिक्षण केंद्र भी शुरू किए गए हैं। वहीं, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सिलाई प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों के माध्यम से महिलाओं को कौशल विकास का अवसर देने के साथ उनके द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री के लिए बाजार से जोड़ने में भी मदद की जा रही है।

इस सामाजिक पहल का उद्देश्य स्थानीय समुदाय को शिक्षा, तकनीकी प्रशिक्षण और रोजगारपरक कौशल के माध्यम से सशक्त बनाना है। आयोजकों ने बताया कि इन प्रयासों से क्षेत्र के बच्चों, युवाओं और महिलाओं के लिए विकास एवं आत्मनिर्भरता के नए अवसर तैयार हो रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News