8 घंटे के लिए बंद रहेगा सेकेंड हुगली ब्रिज

8 घंटे के लिए बंद रहेगा सेकेंड हुगली ब्रिज
Published on

सबिता,सन्मार्ग संवाददाता 

कोलकाता : हावड़ा और कोलकाता को जोड़ने वाला सेकेंड हुगली ब्रिज पर मरम्मत कार्य जारी है। इसके तहत फिर एक बार सेकेंड हुगली ब्रिज (विद्यासागर) पर 8 घंटे के लिए वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक रहेगी। 18 जनवरी रविवार की सुबह 5 बजे से दोपहर 1 बजे तक सेकेंड हुगली ब्रिज बंद रहेगा। इस दौरान कई अहम मरम्मत कार्य किये जायेंगे। ब्रिज पर स्टे केबल और होल्डिंग डाउन केबल संबंधी कई कार्य चल रहे है। इस आठ घंटे अवधि के दौरान ट्रैफिक नियंत्रण संबंधी नोटिफिकेशन जारी की गयी है। कोलकाता ट्रैफिफ पुलिस ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। वैकल्पिक कई रास्ते होंगे। नोटिफिकेशन में उल्लेख किया गया है। निर्धारित समय सीमा के बाद ब्रिज जनता के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। मरम्मत कार्य के लिए विद्यासागर ब्रिज को कई हफ्तों से ही बंद किया जा रहा है। एचआरबीसी के एक अधिकारी ने बताया कि सेकेंड हुगली ब्रिज पर निर्माण के बाद से अब तक का सबसे बड़ा मरम्मत कार्य किया जा रहा है। इसके लिए कम से कम तीन चरणों में काम का टार्गेट रखा गया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in