कड़ी सुरक्षा के बीच सीयू के गेट के बाहर मनी रामनवमी

कड़ी सुरक्षा के बीच सीयू के गेट के बाहर मनी रामनवमी
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : कड़ी सुरक्षा के बीच कलकत्ता विश्वविद्यालय के गेट के बाहर गुरुवार को रामनवमी मनायी गयी। कलकत्ता विश्वविद्यालय में एबीवीपी ने रामनवमी समारोह का आयोजन किया। राम की एक छोटी प्रतिमा रखी गयी, जिस पर काले कागज पर विभिन्न संदेश लिखे हुए थे। जोड़ासांको थाने की पुलिस ने केंद्रीय बलों के साथ मिलकर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली। सूत्रों के मुताबिक रामनवमी को लेकर गत 24 तारीख को ही कुलपति को पत्र भेजा गया था लेकिन पता चला है कि जवाब नहीं मिला इसलिए पूजा परिसर के बाहर आयोजित की गयी। जेयू में भी रामनवमी मनायी गयी। हालांकि एबीवीपी और एनएसएफ यूनियन के लोगों के बीच स्लोगन वॉर हुआ। जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति चिरंजीव भट्टाचार्य ने स्पष्ट किया कि कोई अनुमति नहीं ली गई थी। हालांकि, वहां जय श्री राम के नारों के साथ-साथ इन्कलाब जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। पता चला है कि एबीवीपी नेताओं ने बुधवार को दोनों विश्वविद्यालयों के अधिकारियों को पत्र लिखकर पूजा की अनुमति मांगी थी। उनका दावा है कि जादवपुर विश्वविद्यालय से मौखिक अनुमति तो मिल गई, लेकिन कलकत्ता विश्वविद्यालय से नहीं मिली।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in