TMCP स्थापना दिवस पर तृणमूल में सियासी जंग तेज

पुलिस की चौखट पर पहले पहुंचा ऋतब्रत गुट
AI generated image
AI generated image
Published on

कोलकाता : 21 जुलाई के शहीद दिवस पर शक्ति प्रदर्शन के बाद अब तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) के स्थापना दिवस को लेकर भी ''कालीघाट'' तृणमूल और ऋतब्रत बंद्योपाध्याय के नेतृत्व वाले तृणमूल गुट के बीच सियासी मुकाबला तेज हो गया है।

28 अगस्त को प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए ऋतब्रत गुट ने सबसे पहले कोलकाता पुलिस से अनुमति मांगकर राजनीतिक बढ़त लेने की कोशिश की है। सूत्रों के अनुसार गुट ने किसी एक स्थान पर जोर देने के बजाय मेयो रोड सहित दो-तीन वैकल्पिक स्थलों का प्रस्ताव दिया है।

हालांकि, इन स्थानों का खुलासा नहीं किया गया है। संगठन का कहना है कि वह पुलिस की अनुमति के अनुरूप ही कार्यक्रम आयोजित करेगा, लेकिन स्थापना दिवस हर हाल में मनाया जाएगा।

दूसरी ओर, ''कालीघाट'' तृणमूल भी परंपरा के अनुसार मेयो रोड स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष स्थापना दिवस मनाने की तैयारी में जुटी है। उधर, ऋतब्रत गुट ने जिलों के छात्र नेताओं के साथ बैठकों का दौर तेज कर दिया है, जबकि उत्तर बंगाल से अधिकाधिक छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

तृणमूल नेता एवं अधिवक्ता वैश्वानर चट्टोपाध्याय ने दावा किया कि ममता बनर्जी जहां भी रहेंगी, सबसे बड़ी भीड़ वहीं उमड़ेगी। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह आयोजन अब केवल छात्र संगठन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि तृणमूल पर दावे और संगठनात्मक ताकत की अगली बड़ी परीक्षा बन चुका है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in