यजमान पकड़ने को लेकर पंडितों में मारपीट, एक का दांत टूटा

नॉर्थ पोर्ट थानांतर्गत बाबूघाट इलाके की घटना
फाइल फोटो
फाइल फोटो
Published on: 

सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : नॉर्थ पोर्ट थाना क्षेत्र के बाबूघाट में यजमान पकड़ने को लेकर पंडितों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दो पंडितों ने मिलकर एक अन्य पंडित की जमकर पिटाई कर दी, जिससे उसका दांत टूट गया। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम देवेंद्र पांडा और सत्यव्रत पांडा हैं।पुलिस सूत्रों के अनुसार, यजमान पकड़ने को लेकर शिकायतकर्ता अनिरुद्ध पांडा और दोनों आरोपितों के बीच कहासुनी शुरू हुई थी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि दोनों ने मिलकर अनिरुद्ध पांडा के साथ मारपीट की। इस दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनका एक दांत टूट गया। घटना के बाद शिकायत के आधार पर नॉर्थ पोर्ट थाने की पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दोनों को बैंकशाल अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने दोनों आरोपितों को एक-एक हजार रुपये के बॉण्ड पर जमानत दे दी।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News