पंडित कुमार बोस और गायिका इंद्राणी मुखर्जी को किया गया सम्मानित

पंडित कुमार बोस और गायिका इंद्राणी मुखर्जी को किया गया सम्मानित
Published on: 

कोलकाता : हाल में शिशिर मंच में प्रथम ‘मदन कुमार मेहता मंगलाचरण बैजू बावरा पुरस्कार’ समारोह का आयोजन किया गया। मदन कुमार मेहता फाउंडेशन की ओर से शुरू किए गए इस सम्मान के माध्यम से भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रतिष्ठित हस्तियों और उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस पहले पुरस्कार समारोह के लिए गठित चयन समिति ने दो श्रेणियों में कलाकारों का चयन किया। दिग्गज कलाकार की श्रेणी में प्रख्यात तबला वादक पंडित कुमार बोस को चुना गया, जबकि उभरते हुए कलाकार की श्रेणी में विशिष्ट गायिका इंद्राणी मुखर्जी को सम्मानित करने के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त फाउंडेशन के प्रतिनिधि सुधीर कुमार मेहता ने बताया कि ‘मार्जिन टू मेनस्ट्रीम’ मूल रूप से एक ऐसी सोच और पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के वंचित एवं पिछड़े वर्गों को शिक्षा के माध्यम से मुख्यधारा में लाना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना है। इस अवसर पर पुरस्कार समारोह के साथ ‘इंद्राणी’ शीर्षक से एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया। ठुमरी-दादरा संगीत पर आधारित इस पुस्तक का प्रकाशन भोपाल स्थित सरोजिनी नायडू गवर्नमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज के संगीत विभाग की ओर से किया गया है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News