मेट्रो की पटरी पर कूदा एक व्यक्ति, सेवाएं प्रभावित

मेट्रो सेवा में रुकावट, पटरी पर मिला व्यक्ति
मेट्रो की पटरी पर कूदा एक व्यक्ति, सेवाएं प्रभावित
Published on: 

कोलकाता : कवि नज़रुल स्टेशन पर मेट्रो ट्रेन की पटरी पर कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया गया। इसके कारण गुरुवार को ब्लू लाइन (दक्षिणेश्वर से काबी सुभाष) पर मेट्रो सेवाएं बाधित रहीं। कवि सुभाष से महानायक उत्तमकुमार (टॉलीगंज) स्टेशन तक सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गईं। 49 मिनट बाद सेवा सामान्य हो गयीं।

मेट्रो रेल सूत्रों के अनुसार, आत्महत्या का प्रयास गुरुवार शाम करीब 4:28 बजे कवि नजरूल स्टेशन पर हुआ। पटरी पर कूदे व्यक्ति को बचाने के लिए तीसरी लाइन की बिजली आपूर्ति काट दी गई। मेट्रो रेल सूत्रों ने बताया कि शाम 5:17 बजे सेवाएं सामान्य हो गईं।

मेट्रो सेवा बाधित होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती रही। काम से लौटने वाले यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News