मुर्शिदाबाद के DM और KMDA के सीईओ बदले गये

राज्य प्रशासन में अहम फेरबदल
मुर्शिदाबाद के DM और KMDA के सीईओ बदले गये
Published on

प्रसेनजीत, सन्मार्ग संवाददाता

कोलकाता : राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो महत्वपूर्ण फेरबदल किए हैं। शुक्रवार को कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नितिन सिंघानिया को मुर्शिदाबाद के जिलाधिकारी पद से हटाकर कोलकाता मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (KMDA) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

वे इस पद पर सुरेंद्र कुमार मीणा की जगह लेंगे। वहीं सुरेंद्र कुमार मीणा को KMDA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद से हटाकर मुर्शिदाबाद का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ये नियुक्तियां जनहित में की गई हैं और अगली सूचना तक प्रभावी रहेंगी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in