शुभेंदु सरकार के पहले बजट पर ममता का ‘संयम’ संदेश

नेताओं से कहा— पहले देखें क्या मिला, फिर करें टिप्पणी
ममता बनर्जी
ममता बनर्जी
Published on

कोलकाता : मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का पहला पूर्ण बजट सोमवार को पेश होने जा रहा है। इससे एक दिन पहले तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी ने अपनी पार्टी के नेताओं को बजट पर “अंध विरोध” से बचने का संदेश दिया है।

सूत्रों के अनुसार, रविवार को कालीघाट में पार्टी नेताओं के साथ हुई बैठक में ममता ने साफ कहा कि पहले यह देखा जाए कि बंगाल के लिए बजट में क्या है, उसके बाद ही प्रतिक्रिया दी जाए।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, ममता बनर्जी ने नेताओं से कहा कि नई सरकार का यह पहला बजट है, इसलिए बिना देखे-समझे उसकी आलोचना करना ठीक नहीं होगा। पहले यह परखा जाना चाहिए कि राज्य सरकार केंद्र से बंगाल के लिए क्या-क्या हासिल कर पाती है। उसके बाद चर्चा और राजनीतिक प्रतिक्रिया का अवसर रहेगा।

बताया जा रहा है कि ममता ने बैठक में यह भी कहा कि नई सरकार के हर कदम की केवल आलोचना करते रहने से जनता के बीच गलत संदेश जाएगा। ऐसे समय में तृणमूल को बेहद सोच-समझकर कदम उठाने होंगे।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति में हर मुद्दे पर विरोध की रणनीति कारगर नहीं होगी।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in