'अन्याय के खिलाफ हमेशा रहें एकजुट...'

मुहर्रम पर ममता और अभिषेक का संदेश
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता : मुहर्रम के अवसर पर टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया के माध्यम से राज्यवासियों को शांति, सौहार्द और अन्याय के खिलाफ संघर्ष का संदेश दिया।

ममता बनर्जी ने अपने संदेश में कहा कि मुहर्रम हमें अन्याय के साथ कभी समझौता नहीं करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की भावना को मजबूत बनाए रखने तथा प्रेम, सद्भाव और एकता के साथ जीवन के प्रत्येक क्षण को मनाने की अपील की।

वहीं, अभिषेक बनर्जी ने अपने संदेश में कहा कि मुहर्रम के अवसर पर अन्याय के विरुद्ध संघर्ष की चेतना हम सभी को प्रेरित करे। उन्होंने सभी के जीवन में शांति, सौहार्द, समृद्धि और मंगल की कामना की। प्रशासन के अनुसार पूरे राज्य में सौहार्दपूर्ण और शांतिपूर्ण वातावरण में मुहर्रम संपन्न हुआ।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in