Shopping के लिए मॉल वालों को लगाया चूना

Shopping के लिए मॉल वालों को लगाया चूना
Published on

विधाननगर : धोखाधड़ी करने के आरोप में विधाननगर दक्षिण थाना पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से तीन होमियोपैथी कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हैं। इन लोगों पर आरोप है कि वे एक अनोखे तरीके से धोखाधड़ी करते थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, ये चारों लोग सॉल्टलेक के एक शॉपिंग मॉल में जाते थे। वहां जाकर वे जो कपड़े खरीदना चाहते थे, उसके बार कोड स्टिकर को हटाकर एक नया स्टिकर लगा देते थे। इसके बाद वे उस कपड़े को काउंटर पर ले जाकर कम दाम में खरीद लेते थे। गुरुवार को सॉल्टलेक के एक शॉपिंग मॉल में जाकर जब वे इसी तरीके से कपड़े खरीदने की कोशिश कर रहे थे, तभी बिलिंग सेक्शन के कर्मचारियों को उनके ऊपर शक हुआ। उन्होंने देखा कि जो कपड़े वे खरीदना चाहते थे, उसकी कीमत जो दिख रही थी, वह उसकी असली कीमत से बहुत कम थी। इसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए रोक लिया और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई।
सीसीटीवी फुटेज की जांच में पूरी बात सामने आ गई। इसके बाद विधाननगर दक्षिण थाने में शिकायत दर्ज की गई। पुलिस ने आकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in