कोलकाता में शीतलहर से राहत, तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी

दक्षिण बंगाल में ठंड और बढ़ते तापमान के बीच कड़ी टक्कर
File Photo
File Photo
Published on

कोलकाता: कोलकाता में शीतलहर से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान एक झटके में बढ़कर 13.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 1.1 डिग्री कम है। गुरुवार को यह 11.6 डिग्री और बुधवार को सीजन का सबसे कम 11 डिग्री दर्ज किया गया था। यानी महज दो दिनों में पारे ने लगभग 2 डिग्री की छलांग लगाई है। अलिपुर मौसम कार्यालय का कहना है कि यह बढ़ोतरी अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।

दक्षिण बंगाल में ठंड की सख्त चुनौती

दक्षिण बंगाल के कई जिलों में अभी भी कड़ाके की ठंड जारी है। बीरभूम (सिउड़ी) में 8 डिग्री, बहारमपुर 8.4, उलूबेड़िया 8.6 और कृष्णनगर-कल्याणी इलाकों में 8.9 डिग्री तक न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। इन चार जिलों में ठंड और बढ़ते तापमान के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। उत्तर बंगाल में तो हालात और भी गंभीर हैं, जहां दार्जिलिंग सबसे ठंडा रहा। दार्जिलिंग का तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में दक्षिण बंगाल का तापमान 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ सकता है। उसके बाद तीन दिन स्थिर रहेगा, फिर धीरे-धीरे गंगा के मैदानी इलाकों में 2-3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। उत्तर बंगाल में दो दिन स्थिरता के बाद तापमान में 2-3 डिग्री की कमी की संभावना है। पूरे राज्य में शुष्क मौसम बना रहेगा, हालांकि सुबह के समय घना कोहरा छा सकता है। कई जिलों में दृश्यता 200 से 50 मीटर तक कम होने की चेतावनी जारी की गई है।

File Photo
'सबका कल्याण हो': क्यों आज भी अपरिहार्य है ‘कल्पतरु उत्सव’
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in